बिरसा: मानेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, एक साल से नर्सिंग ऑफिसर का पद खाली
बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड स्थित मानेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। यहां बीते लगभग एक वर्ष से नर्सिंग ऑफिसर का पद खाली पड़ा है, जिससे अस्पताल की व्यवस्था कमजोर हो गई है। नर्सिंग ऑफिसर के अभाव में केंद्र का संचालन फील्ड स्टाफ के भरोसे हो रहा है, जिसके चलते मरीजों को समय पर उचित उपचार नहीं मिल पा रहा। खासकर