अररिया: बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर अररिया में जोरदार जश्न, ढोल नगड़े, आतिशबाजी और मिठाइयों की बरसात
Araria, Araria | May 4, 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत की खुशी अररिया जिले में भी छाई हुई है। अररिया के प्रसिद्ध चाँदनी चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शानदार जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाते हुए नारे लगाते नजर आए, वहीं पूरे इलाके में आतिशबाजी और पटाखों की आवाज गूंजती रही।