घाटकोसुम्भा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घाटकोसुम्भा गांव के समीप शुक्रवार 10 बजे बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान घाटकोसुम्भा गांव निवासी रहिस कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रहिस कुमार अपनी बाइक से शेखपुरा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पड़े पत्थर पर बाइक का पहिया चढ़ गया।