जगदीशपुर: भागलपुर में ISOPARB का साइंटिफिक प्रोग्राम, गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर विशेष ज़ोर
भागलपुर में ISOPARB चैप्टर की ओर से एक निजी होटल में साइंटिफिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल कोनर, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डॉ. अनुपमा सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी और डॉ. प्रतिभा सिंह सहित शहर के कई चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।