Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय पनारसा में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन Kullu Times विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय पनारसा में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक संदीप शर्मा (IFS) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, वनों, जल, भूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने,स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान पर्यावरण विषय पर आधारित पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (एकल एवं समूह), आर्ट एंड क्राफ्ट (एकल एवं समूह) तथा स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छ पर्यावरण तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता में नूतन ने प्रथम, सुहानी ने द्वितीय तथा तनमय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (समूह वर्ग) में कनिका एवं समूह प्रथम, प्रिया एवं समूह द्वितीय तथा कुमकुम एवं समूह तृतीय रहे। आर्ट एंड क्राफ्ट (समूह वर्ग) में गिरीराज एवं समूह प्रथम, तब्बू एवं समूह द्वितीय तथा उर्मिला तृतीय रहीं। आर्ट एंड क्राफ्ट (एकल वर्ग) में दलीप प्रथम, प्रिया द्वितीय तथा रीना तृतीय रहीं। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (एकल वर्ग) में कनिका प्रथम तथा लक्ष्मी द्वितीय रहीं। स्वरचित कविता प्रतियोगिता में कनक ने प्रथम, शेर सिंह ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनामिका ठाकुर एवं आशा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. पूजा, डॉ. लीना वैद्य, प्रो. सुरेश, डॉ. कविता, डॉ. मनीष तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण तथा सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Kullu, Kullu | Jul 28, 2026

MORE NEWS

कुल्लू लाइव - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिनव कश्यप की पत्रकार वार्ता 
आगामी समय में किये जाए वाले कार्यो के बारे में दे रहे जानकारी

कुल्लू लाइव - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिनव कश्यप की पत्रकार वार्ता आगामी समय में किये जाए वाले कार्यो के बारे में दे रहे जानकारी

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह 

 सेब सीजन से पहले मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश

Kullu Times 

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।  मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
 निरीक्षण के दौरान मंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी रखीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विक्रमादित्य सिंह ने सियोबाग, काईस, अरछंडी, करजां और नग्गर सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू से मनाली लेफ्ट बैंक सड़क सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद इसके पुनर्स्थापन और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर डंगे, कल्वर्ट तथा अन्य सुरक्षा कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कुल्लू के गेमन ब्रिज से मनाली तक के इस सड़क मार्ग को सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधीन लाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि इसके रखरखाव और सुदृढ़ीकरण को और प्रभावी बनाया जा सके।
     मंत्री ने कहा कि इस मार्ग से जुड़े किसान, जनप्रतिनिधि तथा होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर अपनी चिंताएं उनके समक्ष रखी थीं। इसी के दृष्टिगत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क को हर समय सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अपनी उपज के परिवहन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
     उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसके सुदृढ़ीकरण के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूमशु लिंक रोड के निर्माण एवं सुधार के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त पीडीएनए  के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति मिलेगी।
     उन्होंने कहा कि भुंतर–मणिकरण सड़क बहुत महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा डंगे एवं अन्य संरक्षण कार्य सेंट्रल रोड फंड के माध्यम से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे और इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएंगे। Vikramaditya Singh 
--

लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह सेब सीजन से पहले मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश Kullu Times लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान मंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी रखीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विक्रमादित्य सिंह ने सियोबाग, काईस, अरछंडी, करजां और नग्गर सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू से मनाली लेफ्ट बैंक सड़क सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद इसके पुनर्स्थापन और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर डंगे, कल्वर्ट तथा अन्य सुरक्षा कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कुल्लू के गेमन ब्रिज से मनाली तक के इस सड़क मार्ग को सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधीन लाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि इसके रखरखाव और सुदृढ़ीकरण को और प्रभावी बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि इस मार्ग से जुड़े किसान, जनप्रतिनिधि तथा होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर अपनी चिंताएं उनके समक्ष रखी थीं। इसी के दृष्टिगत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क को हर समय सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अपनी उपज के परिवहन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसके सुदृढ़ीकरण के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूमशु लिंक रोड के निर्माण एवं सुधार के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त पीडीएनए के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भुंतर–मणिकरण सड़क बहुत महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा डंगे एवं अन्य संरक्षण कार्य सेंट्रल रोड फंड के माध्यम से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे और इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएंगे। Vikramaditya Singh --

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी एबीवीपी
अगस्त माह की रूपरेखा की गई तैयार
इकाई स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन

Kullu Times 

ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लाहौल स्पीति के संयोजक अभिनव कश्यप ने बताया कि 31 जुलाई को जिला कुल्लू में भी इकाई स्तर पर पहले कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन दिया जाएंगे और 3 अगस्त को डीसी, एसडीएम के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

 Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)

छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी एबीवीपी अगस्त माह की रूपरेखा की गई तैयार इकाई स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन Kullu Times ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लाहौल स्पीति के संयोजक अभिनव कश्यप ने बताया कि 31 जुलाई को जिला कुल्लू में भी इकाई स्तर पर पहले कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन दिया जाएंगे और 3 अगस्त को डीसी, एसडीएम के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

हिमाचल में शुरू हुआ एनएसयूआई चुनावों को लेकर आवेदन
जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए युवा भर रहे नॉमिनेशन
ऑनलाइन एप के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं युवा

Kullu Times 

 ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जोनल रिटर्निंग अधिकारी अनूपा शेखर ने बताया कि एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 400 शिक्षण संस्थानों में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे छात्र राजनीति में अधिक पारदर्शिता आएगी और जमीनी स्तर से नेतृत्व उभरकर सामने आएगा।

हिमाचल में शुरू हुआ एनएसयूआई चुनावों को लेकर आवेदन जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए युवा भर रहे नॉमिनेशन ऑनलाइन एप के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं युवा Kullu Times ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जोनल रिटर्निंग अधिकारी अनूपा शेखर ने बताया कि एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 400 शिक्षण संस्थानों में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे छात्र राजनीति में अधिक पारदर्शिता आएगी और जमीनी स्तर से नेतृत्व उभरकर सामने आएगा।

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री Vikramaditya Singh मनाली में जन समस्याओं को सुनते, आज मनाली से मणिकर्ण का होगा दौरा, इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर के धाम में भी होंगे शामिल।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री Vikramaditya Singh मनाली में जन समस्याओं को सुनते, आज मनाली से मणिकर्ण का होगा दौरा, इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर के धाम में भी होंगे शामिल।

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय पनारसा में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन Kullu Times विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय पनारसा में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक संदीप शर्मा (IFS) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, वनों, जल, भूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने,स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान पर्यावरण विषय पर आधारित पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (एकल एवं समूह), आर्ट एंड क्राफ्ट (एकल एवं समूह) तथा स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छ पर्यावरण तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता में नूतन ने प्रथम, सुहानी ने द्वितीय तथा तनमय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (समूह वर्ग) में कनिका एवं समूह प्रथम, प्रिया एवं समूह द्वितीय तथा कुमकुम एवं समूह तृतीय रहे। आर्ट एंड क्राफ्ट (समूह वर्ग) में गिरीराज एवं समूह प्रथम, तब्बू एवं समूह द्वितीय तथा उर्मिला तृतीय रहीं। आर्ट एंड क्राफ्ट (एकल वर्ग) में दलीप प्रथम, प्रिया द्वितीय तथा रीना तृतीय रहीं। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (एकल वर्ग) में कनिका प्रथम तथा लक्ष्मी द्वितीय रहीं। स्वरचित कविता प्रतियोगिता में कनक ने प्रथम, शेर सिंह ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनामिका ठाकुर एवं आशा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. पूजा, डॉ. लीना वैद्य, प्रो. सुरेश, डॉ. कविता, डॉ. मनीष तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण तथा सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। - Kullu News