खंडवा: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर घटिया निर्माण की खुली पोल, शुरू होने से पहले ही धंसी पुलिया, दिखने लगे सरिए
इंदौर-इच्छापुर फोरलेन हाईवे पर उद्घाटन से पहले ही खिरकिया नदी की पुलिया का स्लैब धंस गया, जिससे NHAI और ठेकेदार के घटिया निर्माण की पोल खुल गई. ठेकेदार के कर्मचारियों ने बैरिकेड, बारदान और मिट्टी डालकर इस लापरवाही को छिपाने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया.