निज़ामाबाद: गंन्धुई गांव में 16 मई को होनेवाली पीएम मोदी की जनसभा को लेकर DM, SDM व अन्य अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंन्धुई गांव में दिनांक 16 तारीख को देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा कार्यक्रम तय हुआ है ।और वही गंन्धुई गांव में आज कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज आजमगढ़ और उपजिलाधिकारी निजामाबाद सन्त रंजन और तहसीलदार निजामाबाद कमल नयन सिंह एस पी ट्राफिक आजमगढ़ सी ओ सदर आदि अधिकारियों ने निरीक्षण किया।