कानपुर: काकादेव में मैट्रिमोनियल साइट से युवक ने युवती को झांसा देकर किया रेप, आरोपी को गिरफ्तार किया गया
काकादेव में मैट्रिमोनियल साइट से उन्नाव के एक युवक ने युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद युवती का रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। थाना प्रभारी ने सोमवार 12 बजे बताया कि अभियुक्त व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।