कानपुर: बिरहाना रोड के मां वैभव लक्ष्मी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन 251 किलो की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आज शैलपुत्री मां का विधि विधान से पूजा अर्चना की गई बिरहाना रोड के वैभव लक्ष्मी मंदिर में 251 किलो की अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई।मंदिर के पुजारी ने सोमवार 11:00 बजे बताया कि मंदिर की मान्यता है कि जो भी अखंड ज्योति में घी का दान करता है माता उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।