कानपुर: बिठूर में गोबर के ढेर में गिरकर बुजुर्ग रिटायर्ड टीचर की हुई मौत
बिठूर में गोबर के ढेर में रविवार सोमवार रात गिरकर बुजुर्ग रिटायर्ड टीचर की मौत हो गई। 5 दिन पहले उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ था। रविवार रात वह लघुशंका के लिए गए थे, जिस दौरान हादसा हो गया। सोमवार सुबह 7 बजे सोकर उठे परिजनों ने उन्हें औंधे मुंह गोबर के ढेर में पड़ा देख निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।