सहारनपुर: सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बुलडोजर कार्रवाई पर जताई नाराजगी, 7 मई को डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
सहारनपुर में सर्किट हाउस रोड चौड़ीकरण को लेकर मंगलवार शाम माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब चंद्रशेखर आजाद अचानक मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद मजदूर जेसीबी मशीन लेकर वहां से हट गए।