कोरबा: कोरबा में गहराया ईंधन का संकट, महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजलि वाहन का संचालन ठप्प, शासन को लिखा गया पत्र
Korba, Korba | May 18, 2026 छत्तीसगढ़ में डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण 102 महतारी एक्सप्रेस और 1099 मुक्तांजली एंबुलेंस सेवा के संचालन में गंभीर बाधा आ रही है। इस संबंध में 'कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम कैम्प' ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखकर सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।