अकोढ़ी गोला: सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर मुड़ियार पंचायत भवन का किया गया निरीक्षण
सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर मुड़ियार पंचायत भवन का निरीक्षण। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे अकोढ़ी गोला प्रखंड के मुड़ियार पंचायत भवन में प्रस्तावित सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर स्थल की व्यवस्थाओं, आवश्यक सुविधाओं और संचालन से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से आकलन किया गया।