हज़ारीबाग: कटकमदाग खपरिवाया में रेल हादसे में रेलकर्मी की मौत, पुलिस हत्या या आत्महत्या की जाँच कर रही है
कटकमदाग खपरिवाया निवासी एक युवक जो रेलवे कर्मी था, बस्ती के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जयनाथ राम 35 वर्ष पिता सीताराम के रूप में की गई है। परिजनों ने शनिवार को लगभग 3 बजे बताया कि शाम के समय में जानकारी मिली कि ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेज द