परबत्ता: मुरादपुर: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लगार पंचायत के कटहरा दास टोला निवासी तीतन दास की 20 वर्षीय पुत्री गुंजन कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुंजन कुमारी की शादी वर्ष 2024 में मुरादपुर निवासी दशरथ दास के पुत्र श्रवण