महोबा: पुलिस लाइन में वामा सारथी कार्यक्रम के तहत बच्चों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2026 पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में वामा सारथी कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में पुलिस परिवारों के बच्चों ने वृक्षारोपण किया। बच्चों ने आम, अमरूद, नीम और पीपल सहित कई फलदार व छायादार पौधे लगाए। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और पौधों की देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया