कोल: धनीपुर मंडी में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 धनीपुर मंडी में विषाक्त पदार्थ खाने के चलते युवक की मौत हो गई। धनीपुर मंडी निवासी करीब 40 वर्षीय नानक चंद निजी कंपनी में काम किया करते थे। शनिवार देर रात्रि नानक चंद ने अपने घर पर ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस दौरान नानक चंद की हालत बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों ने उन्हें JN मेडिकल में भर्ती कराया था। रविवार सुबह इलाज के दौरान नानक चंद की मौत हो गई।