झालरापाटन: झालावाड़ में नर्सिंग कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया, ठेका प्रथा बंद कर नियमित करने की मांग की
ठेका प्रथा को बंद कर नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार रात झालावाड़ के नर्सिंग कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला, इससे पहले नर्सिंग कर्मी रात 8:00 बजे करीब एसआरजी हॉस्पिटल के द्वार पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर 1 घंटे तक प्रदर्शन किया। नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि सरकार को तत्काल प्रभाव से ठेका प्रभाव बंद कर सभी नर्सिंग कर्मियों को नियमित करना चाहिए।