बरहट: महंगाई और गैस किल्लत के विरोध में लक्ष्मीपुर कांग्रेस कार्यालय के पास कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, PM का पुतला दहन
Barhat, Jamui | Apr 2, 2026 लक्ष्मीपुर में बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ गुरुवार 5 बजे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।