बांका: नाला निर्माण न होने से करहरिया वार्ड नंबर 10 के लोग परेशान, सड़क पर होता है जल जमाव
Banka, Banka | May 28, 2026 शहर के करहरिया वार्ड नंबर 10 स्थित एक मोहल्ले में नाला निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे मोहल्ला वासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाला का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी और गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है।