बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में एक ट्रक की टक्कर से दूसरा ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में बुधवार की सुबह 7:30 बजे बिंदकी से फतेहपुर की ओर जा रहे एक ट्रक की टक्कर से सतना से सीमेंट लाकर लखनऊ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया। चालक और खलासी को कोई चोट नहीं लगी। टक्कर मारने वाले ट्रक की नंबर प्लेट गिर गई थी।