लातेहार: लालू प्रसाद यादव गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक : भोला सिंह
लातेहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लातेहार जिला इकाई द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने की। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की काम