आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में ऑटो चालक विजयपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने शराब के नशे में चालक से जबरन गलत हरकत की कोशिश की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर नाले में धक्का देकर पानी में दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर मृतक के दस्तावेज बरामद किए हैं।