बिसौली: अजनावर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित
बिसौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजनावर में रविवार को 12 बजे करीब सुविधा संस्था एवं हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जल संवर्धन परियोजना ‘प्रवाह’ के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों की उन महिलाओं व महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।