औरैया: दिबियापुर कस्बा के भगवतीगंज निवासी सर्राफा व्यापारी से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
दिबियापुर। सर्राफ से रंगदारी मांगने व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 17 मई की सुबह की है। पुलिस की जांच में आरोपी की लोकेशन गुरुग्राम में मिली है।सराफा व्यापारी राजेश कुमार सोनी उर्फ राजा भईया ने पुलिस को बताया कि 17 मई की सुबह पौने आठ बजे उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी।