मांगे चपरी गांव में बोरसी की आग से एक महिला मंगलवार की सुबह 8 बजे झुलस गई। जिसे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान मांगे चपरी गांव निवासी शंकर रजक की पत्नी रिंकू कुमारी के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए रिंकू कुमारी घर में बोरसी सेक रही थी तभी आग की निकली चिंगारी की चपेट में आकर वह झूलस गई।