आज़मगढ़: CMO बोले जन सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त 76 स्वास्थ्य मेलों में 1748 मरीज का उपचार श्वेता मिश्रा से मांगा जवाब
सीएमओ ने पलानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर और बिलरियागंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंधरापुर का निरीक्षण कर सेवाओं दवा वितरण साफ सफाई और मरीजों को दी जारी सुविधाओं का जायजा लिया महाराजपुर केंद्र पर चिकित्सक डॉक्टर श्वेता मिश्रा पिछले चार दिनों से बिना लिखित सूचना अनुपस्थित पाई गई सीएमओ भड़क गए और उन्होंने तत्काल लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।