प्रतापपुर: डोलपहरी अमनदोन में प्रशासन की कार्रवाई, घरों को तोड़ा गया
प्रतापपुर के डोलपहरी अमनदोन क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई घरों को ध्वस्त किया। गुरुवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि संबंधित मकान शासकीय भूमि पर बनाए गए थे, जिनके संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। प्रशासन ने नियमानुसार जेसीबी मशीन की मदद ।