बजाग: सागर टोला चौराहा पर पानी की समस्या से ग्रामीणों ने लगाया जाम, यातायात बाधित
Bajag, Dindori | May 24, 2026 डिंडौरी जिले के सागर टोला चौराहा में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जाम लगा दिया जिसके चलते जबलपुर अमरकंटक और शहडोल पंडरिया मार्ग बाधित हो गया जिसके कारण वाहनों की कतार लग गई । दरअसल रविवार सुबह 10:00 बजे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया जिसके कारण यातायात बाधित हो गया और आमजन परेशान हो रहे हैं ।