चंदेरी: सदियों पुरानी परंपरा, 11 किलो की महाआरती से जगमगाया मां जागेश्वरी का दरबार
चंदेरी स्थित मां जागेश्वरी माता मंदिर में नवरात्र के अवसर पर सोमवार रात 8 बजे भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सैकड़ों वर्ष पहले महामारी से मुक्ति और जनकल्याण की कामना के साथ इस परंपरा की शुरुआत हुई थी।