सैदपुर: खेल-खेल में गांगी नदी में उतरे मासूम भाई-बहन की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में हाहाकार और समूचे गाँव में शोक की लहर
करंडा थानाक्षेत्र के माहेपुर गाँव में गांगी नदी में डूबने से 3 और 5 वर्षीय दो मासूम सगे भाई-बहन की हृदयविदारक मृत्यु हो गई। झकझोर कर रख देने वाली इस घटना की जानकारी मिलते ही समूचा गाँव स्तब्ध रह गया। वहीं घटना के बाद से मृत बच्चों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।