राठ: मुस्करा में तेज रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय बच्चे को रौंदकर की मौत, परिजनों ने कोतवाली में पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
Rath, Hamirpur | May 14, 2026 राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। मुस्करा के विक्रम पैलेस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुस्करा चौराहे पर जाम लगा दिया। तथा मुस्कुरा कोतवाली में घुसकर पुलिस कर्मियों का कॉलर पकड़कर उनके साथ हाथापाई भी कर दी।