झांसी: झांसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक बारिश की संभावना
Jhansi, Jhansi | Jul 11, 2025 शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से झांसी में हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया। सुबह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।