झांसी: श्रावण मास के उपलक्ष्य में झरनापति मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा, नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत
Jhansi, Jhansi | Jul 11, 2025 श्रावण मास के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन झरनापति धाम मंदिर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह परंपरा 15 वर्ष से निरंतर चली आ रही है। कलश यात्रा में 111 महिलाएं कलश लेकर चल रही थी, कलश यात्रा का शुभारंभ झरनापति मंदिर से हुआ।