मंझनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर किशोर की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचते ही ग्रामीणों ने बनीखास में किया चक्काजाम
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने के बाद ट्रॉली के पहिए से कुचलकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और पुलिस पर ट्रैक्टर चालक को बचाने तथा मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया।