शुजालपुर: ग्राम हुबली में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, ₹15 लाख का माल किया साफ
शुजालपुर के पास ग्राम उगली में 28 अप्रैल की रात चोरों ने एक मकान में घुसकर करीब 17 तोला सोने के जेवरात सहित 15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित ग्रामीण घनश्याम पाटीदार ने बताया कि वे ही अपने परिवार के साथ उज्जैन जिले के ग्राम कचनारिया से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे। थकान के कारण घनश्याम पाटीदार घर की निचली मंजिल पर सो गए।