पत्थलगांव: कांसाबेल में अवैध खाद कारोबार पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 240 बोरी खाद किया ज़ब्त
कृषि विभाग कांसाबेल और पत्थलगांव की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह कांसाबेल के ग्राम पूसरा में कार्रवाई करते हुए 240 बोरी अवैध खाद जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। जांच में पता चला कि खाद गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से ट्रक के माध्यम से लाई गई थी।कृषि विभाग ने ट्रक चालक से दस्तावेज मांगने पर हरिहर यादव के नाम के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जबकि खाद को उदल कुमार द्वारा ग्