गाज़ीपुर: मोहर्रम से पहले गाज़ीपुर में हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने खुद सड़कों पर उतरकर ड्रोन और CCTV से हर गतिविधि पर रखी नजर
गाज़ीपुर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिले के डीएम और एसपी ने खुद सादात कस्बे की सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।