सहारनपुर: गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सहारनपुर पुलिस ने किया नमन, एसएसपी ने तिरंगा फहराया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार सुबह 9:00 बजे पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।