अलीपुर: हिट एंड रन मामले में फरार आरोपी को प्रशांत विहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्रैंड विटारा कार जब्त
रोहिणी जिला की डीसीपी डॉक्टर गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने 8 मई को मीडिया को बताया कि रोहिणी सेक्टर 14 में एक कार चालक ने 62 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दिया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी हादसे के बाद कर चालक फरार हो गया था हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान रोहिणी सेक्टर 14 निवासी 24 वर्षीय चिराग चौधरी के तौर पर हुई है