पूरनपुर: मोहल्ला लाइनपार साहूकारा हर्षित मिश्रा के घर सुरक्षा बढ़ाई गई, तैनात किए गए पांच पुलिसकर्मी
पूरनपुर। बदायूं कांड में जान गंवाने वाले डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब पुलिस लाइन से पांच पुलिसकर्मी 24 घंटे घर के बाहर तैनात रहेंगे। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी हर्षित मिश्रा बदायूं के मूसाझाग स्थित एचपीसीएल प्लांट में कार्यरत थे। 12 मार्च को आरोपी अजय कुमार सिंह ने प्लांट में घुसकर हत्या कर दी थी।