सासनी: इगलास रोड नगला गड़ू के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल, परिजन एंबुलेंस से अस्पताल लाई
Sasni, Hathras | Jun 12, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड नगला गडू के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल हालत में महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।