अंबिकापुर: अंबिकापुर के गांधी चौक के पास ट्रेलर और कार के बीच भिंडत का मामला, साइड देने के दौरान हुआ हादसा
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को शाम 8 बजे अम्बिकापुर के गांधी चौक पर ट्रेलर और कार के बीच भिड़ंत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइड लेने के दौरान कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।