दातागंज: बरेली रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक लड़की घायल
सोमवार दोपहर 1 बजे के लगभग दातागंज बरेली रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक रोड पर ही गिर गई बाइक पर बैठी एक लड़की घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है। जहां प्रथमिक उपचार चल रहा है।