मोहिउद्दीननगर प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड का चुनाव की तिथि 18 मार्च निर्धारित की गई है। जानकारी गुरुवार की दोपहरवाद करीब 1: 02 बजे प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनियुक्ति कर्मी मो.हसीब ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें अध्यक्ष पद के एक एवं सदस्य पद के 11 सदस्यों का चुनाव किया जाना है।