डेहरी: फोरलेन पर कोल डिपो के समीप टेलर ने स्कूटी सवार ब्यवसाई को रौंदा,हुई मौत, गुस्साए लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम किया
Dehri, Rohtas | Apr 1, 2024 NH 2 पर कोल डिपो के समीप एक अनियंत्रित टेलर ने स्कूटी सवार 60 वर्षीय कोयला कारोबारी को रौंद डाला।जिससे सुरेश यादव की मौत हो गई। वह भेड़िया गांव के निवासी थे। बता दे कि की एनएच 2 के किनारे सुरेश यादव का कोयला डिपो है। वह अपने कोयला डिपो से स्कूटी से खेत पर जाने दौरान सड़क पार कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए वही नाराज लोगो ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।