सिंगरौली: परिवहन विभाग का नियमित जागरूकता अभियान जारी, माल वाहकों से ₹302000 का राजस्व वसूल
परिवहन विभाग द्वारा नियमित रूप से जनजागरूकता अभियान जारी है। अभियान का एक ही लक्ष्य है कैसे दुर्घटनाओं से मुक्ति मिल सके।आरटीओ विक्रम सिंह राठौर एवं चैक प्वाइंट्स प्रभारी अनिमेष जैने की संयुक्त टीम ने यात्री बसों में जाँच पश्चात कार्यवाही की है। नियम विरुद्ध चल रहे मालवाहकों से ₹302000 का शासकीय राजस्व वसूला गया।