बांसवाड़ा: नापला स्थित परमाणु बिजली घर में PM नरेंद्र मोदी की यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि आज गुरूवार सुबह 10:30 बजे यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल के आसपास और आने जाने वाले मार्ग सहित शहर में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है । इसके अलावा विशेष पुलिस दस्ता भी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के आला अधिकारी सहित हजारों की संख्या में पुलिस मौजूद रहे।