बड़ौद: जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के नेतृत्व में नगर में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ
नगर में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन आज रविवार को किया गया जो शाम 4 बजे संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई और स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों क