सदर: बाजारखाला में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की की गई अपील
Sadar, Lucknow | May 22, 2026 लखनऊ के कोतवाली बाजारखाला परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कोतवाल ब्रजेश सिंह एवं पुलिस टीम के नेतृत्व में हुई बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, धर्मगुरु और कमेटी सदस्यों ने हिस्सा लिया।